नीट परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से रविवार को सात परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज आदि जगहों से आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी। रेलवे स्टेशनों पर हेल्पडेस्क भी बनाई गई हैं। दूसरी ओर, रोडवेज व सिटी बसों में आधा किराया लिया लिया जाएगा।

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्त ने बताया कि 04206 लखनऊ से वाराणसी जंक्शन के लिए अयोध्या कैंट मार्ग से चलेगी। यह लखनऊ से शाम 5:55 बजे चलकर बाराबंकी, रुदौली, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, गोसाईंगंज, अकबरपुर, शाहगंज, जौनपुर और जफराबाद स्टेशनों से होते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 04202 लखनऊ से प्रयागराज संगम के लिए रायबरेली-ऊंचाहार मार्ग से चलेगी। यह लखनऊ से शाम पाैने छह बजे रवाना होगी और बछरावां, हरचंदपुर, रायबरेली, लक्ष्मणपुर, ऊंचाहार, परियावां कालाकांकर सड़क, गढ़ी मानिकपुर, कुंडा हरनामगंज, रामचौरा रोड, फाफामऊ व प्रयाग जंक्शन पर ठहरेगी। इसमें 14 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे। गाड़ी संख्या 04208, वाराणसी जंक्शन से पटना जंक्शन के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मार्ग से चलेगी। यह वाराणसी जंक्शन से शाम 5:45 बजे प्रस्थान करेगी।

ये भी पढ़ें – राम मंदिर चढ़ावा विवाद: छह दिन जांच के बाद SIT लखनऊ रवाना, सीएम को सौंपेगी रिपोर्ट! जल्द खुलेंगे बंद राज



ये भी पढ़ें – श्रीराम मंदिर चढ़ावा प्रकरण: ट्रस्ट की बैठकों में नहीं रखा जाता था सोने-चांदी का ब्योरा, बहुमूल्य दान सामग्री गायब

पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी महेश गुप्ता ने बताया कि 21 को गोरखपुर और लखनऊ के बीच दो जोड़ी अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 05007 गोरखपुर से सुबह 4:05 बजे चलकर लखनऊ जंक्शन सुबह 10 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 05008 लखनऊ जंक्शन से शाम सवा सात बजे चलकर रात सवा एक बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05036 लखनऊ जंक्शन से सुबह 4:40 बजे चलकर सुबह 10:05 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। ट्रेन संख्या 05035 गोरखपुर से शाम सवा सात बजे चलकर रात 1:10 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।

आधे किराए पर सिटी बस से केंद्रों तक पहुंचेंगे अभ्यर्थी

नीट परीक्षा के लिए शहर में 75 सेंटर बनाए गए हैं। अभ्यार्थियों की सुविधा के लिए सिटी व रोडवेज बसों में आधा किराया लिया जाएगा। दोपहर दो बजे से शुरू होने वाली परीक्षा को देखते हुए सिटी बसों का संचालन सुबह 10 बजे से शुरू हो जाएगा। ई सिटी बसों की सुविधा रेलवे स्टेशन और बस स्टेशन से मिलेगी।

इन रूटों से चलेंगी ई सिटी बसें

बालागंज से भिठौली क्रासिंग, टेढ़ीपुलिया, पाॅलीटेक्निक, कमता से गोमतीनगर तक, राजाजीपुरम से चारबाग-निशातगंज-पाॅलीटेक्निक-टाटा मोटर्स-चिनहट चौराहे तक, चौक घंटाघर से बालागंज-काकोरी मलिहाबाद-संडीला के रास्ते नैमिषारण्य तक, अवध बस स्टेशन से हुसड़िया-इकाना-अहिमामऊ-उतरठिया-स्कूटर इंडिया तक, अमौसी से ट्रांसपोर्टनगर-उतरेठिया-इकाना-अहिमामऊ-हुसड़िया-कमता तिराहे तक, दुबग्गा बस डिपो से अवध हाॅस्पिटल-तेलीबाग-एसजीपीजीआई-मोहनलालगंज तक, पुनर्वास विश्वद्यिालय से जीपीओ वाया बुद्धेश्वर-अवध हॉस्पिटल-चारबाग स्टेशन तक ई सिटी बसें चलेंगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *