loader


उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चर्चित सौरभ हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि साहिल और मुस्कान बचपन से एक-दूसरे जानते थे। दोनों ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित विवेकानंद स्कूल में आठवीं क्लास तक साथ पढ़े थे। आठवीं के बाद दोनों अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई करने के लिए चले गए। इसके बाद इनकी कोई मुलाकात नहीं हुई। वहीं, ब्रह्मपुरी स्थित इंदिरानगर निवासी सौरभ मर्चेंट नेवी में नौकरी करता था। उसके घर के पास मुस्कान के नाना अनिल रस्तोगी रहते थे, जो ज्योतिषी थे। अक्सर ब्रह्मपुरी के गौरीपुरा मोहल्ले से मुस्कान नाना के घर आती थी। सौरभ का भी अनिल रस्तोगी के घर आना जाना था। 2016 में दोनों की मुलाकात हुई और प्रेम हो गया। 




Trending Videos

New revelation in Saurabh murder case Muskan and Sahil studied together till 8th standard

2 of 20

हत्यारोपी मुस्कान की मां
– फोटो : @ANI


सौरभ और मुस्कान शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिवार के लोग शादी करने के लिए राजी नहीं थे। हालांकि बाद में दोनों के परिजन मान गए। 2016 में उन्होंने शादी कर ली। शादी के बाद सौरभ नौकरी छोड़ी और परतापुर में प्लाईवुड फैक्टरी में नौकरी करने लगा। 2019 में बेटी पीहू का जन्म हुआ। इसके कुछ दिन बाद सौरभ लंदन चला गया और वहां दोस्त के साथ बेकरी में नौकरी करने लगा। मुस्कान फोन पर सौरभ से बातचीत करती थी। वीडियो कॉल पर बेटी से बात कराया करती थी। इसके बाद मुस्कान की जिंदगी में फिर से साहिल की एंट्री हुई। साथ पढ़ने वाले साथियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसके माध्यम से मुस्कान की बातचीत साहिल से हुई। 


New revelation in Saurabh murder case Muskan and Sahil studied together till 8th standard

3 of 20

हत्यारोपी मुस्कान के पिता
– फोटो : @ANI


मकान मालिक ने साहिल मुस्कान को इस हाल में पकड़ लिया था

दोनों के बीच पर्सनल चैट होने लगी। शॉप्रिक्स मॉल में इनकी मुलाकात हुई। इसके बाद बातचीत और मिलना-जुलना जारी रहा। दोनों कई बार ऋषिकेश और मसूरी भी घूमने गए। मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था और इसकी शिकायत फोन पर सौरभ से की थी। इस पर सौरभ ने मुस्कान को खरी खोटी सुनाई थी और कसम दिलाई थी कि वह अब साहिल से नहीं मिलेगी, लेकिन वह फिर भी साहिल से मिलती रही। 

पढ़ें- UP: ‘लड़की ही बदतमीज थी हमारी…सौरभ करता था ब्लाइंड लव’, मां ने खोले मुस्कान के राज; पिता ने फांसी की मांग की


New revelation in Saurabh murder case Muskan and Sahil studied together till 8th standard

4 of 20

प्रेमी साहिल और आरोपी मुस्कान
– फोटो : अमर उजाला


2021 में तलाक तक की आ गई थी नौबत

जब सौरभ को यह पता चला तो उसने अपने परिवार से बातचीत की। उसने 2021 में तलाक के कागज भी तैयार करा लिए। हालांकि, बाद में दोनों के बीच सहमति बनी कि तलाक नहीं लेंगे और बेटी के जीवन को देखते हुए साथ-साथ रहेंगे। इसके बावजूद मुस्कान ने साहिल से मिलना नहीं छोड़ा। जब सौरभ यहां आता था तो वह साहिल से नहीं मिलती थी, लेकिन उसके जाते ही फिर मिलने लगती थी। इस बार साहिल दो साल बाद लंदन से मेरठ आया था। 


New revelation in Saurabh murder case Muskan and Sahil studied together till 8th standard

5 of 20

Meerut Murder
– फोटो : अमर उजाला


साहिल के साथ शराब पीती थी मुस्कान

सौरभ शराब पीने का आदि था। हालांकि, शुरू में मुस्कान शराब पीने से सौरभ को रोकती थी, लेकिन बाद में वह भी सौरभ के साथ शराब पीने लगी थी। जब सौरभ लंदन चला गया तो मुस्कान साहिल के साथ शराब पीती थी। 

संबंधित वीडियो-




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें