{“_id”:”66bd1e5eb445d16cdb0c11d4″,”slug”:”newborn-girl-dies-after-not-reaching-hospital-on-time-orai-news-c-224-1-ori1001-118528-2024-08-15″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: समय से अस्पताल न पहुंचने पर नवजात बच्ची की मौत”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के ऊद गांव निवासी राजवीर दोहरे की 32 वर्षीय पत्नी शांति ने रविवार को एक बच्ची को जन्म दिया। 2 दिन बाद अचानक बच्ची की हालत बिगड़ गई। राजवीर ने एंबुलेंस को बुलाया। लेकिन बारिश होने के चलते गांव के बाहर कोंच मलंगा नदी में पानी पुल के ऊपर 1 मीटर ऊंचा चल रहा था। जिसके चलते एंबुलेंस अंदर नहीं जा सकी। कुछ लोगों ने ट्यूब के सहारे राजवीर दोहरे और बच्ची को एंबुलेंस तक पहुंचा दिया। लेकिन सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे होने की वजह से एंबुलेंस भी समय में अस्पताल न पहुंच सकी और नवजात ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। राजवीर दोहरे ने बताया कि डिलीवरी के समय भी नदी का पानी पुल के ऊपर से चल रहा था इसके बाद ग्रामीणों ने बड़ी मशक्कत कर अस्पताल पहुंचाया था। ग्राम प्रधान मानवेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि हर वर्ष का यही हाल है। (संवाद)
