संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ललितपुर। गल्ला मंडी बिजलीघर का फीडर नंबर तीन की लंबी दूरी की समस्या दूर नहीं हो पा रही है। विभाग ने फीडर को दो भागों में बांटने के लिए लाइन लगा दी है, लेकिन कुछ क्षेत्र में सैन्य विभाग की भूमि होने से खंभा लगाए जाने की स्वीकृति नहीं मिल पा रही है।

उक्त बिजलीघर के तीन नंबर फीडर से आधा दर्जन मोहल्लों में आपूर्ति की जाती है। बिजली घर का फीडर लंबा होने से कहीं खराबी या फाल्ट होने की स्थिति में आपूर्ति बंद होने से सभी मोहल्लों की बिजली गुल हो जाती है। साथ ही फीडर ओवरलोड रहता है।

समस्या दूर करने के लिए विद्युत विभाग ने फीडर को दो भागों में बांटा था। लेकिन, बिजली के घर के पास में ही मोहल्ला रामनगर में सैन्य क्षेत्र की भूमि होने से आठ खंभे नहीं लग पा रहे हैं। इससे दूसरी लाइन डालने का कार्य बेकार हो गया है। एक ही फीडर से आपूर्ति हो रही है।

इन मोहल्लों में होती तीन नंबर फीडर से आपूर्ति

– रामनगर से कैलगुवां चौराहा होकर बांध के पूंछा से आगे तक

– बाहुबलिनगर

– आजादपुरा

– लेड़ियापुरा

– बिहारी के राशन के पास

– गोविंदनगर समेत अन्य क्षेत्र

बिजली घर के पीछे ही खंभा न लग पाने से फीडर दो भागों में नहीं बंट पा रहा है। इसके लिए पत्राचार किया गया है।

– पुष्पेंद्र, उपखंड अधिकारी, गल्लामंडी प्रथम



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *