संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:38 PM IST
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”67a64c299204edc61c0d43e3″,”slug”:”nominations-will-be-held-today-for-the-election-of-president-and-19-members-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-127537-2025-02-07″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: प्रधान व 19 सदस्यों के चुनाव के लिए नामांकन आज होगा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 07 Feb 2025 11:38 PM IST

कासगंज। जिले में रिक्त एक प्रधान व 19 ग्राम पंचायत सदस्य के लिए नामांकन की प्रक्रिया शनिवार को होगी। नामांकन की प्रक्रिया संबंधित विकास खंड परिसर में होगी। उपचुनाव के लिए 19 फरवरी को मतदान व 21 फरवरी को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया पूरी कराने के लिए आरओ, एआरओ की तैनाती कर दी गई है। जिले के पांच विकास खंडों में उपचुनाव होगा। इनमें एक ग्राम प्रधान व 19 ग्राम पंचायत सदस्यों की मृत्यु हो जाने से पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 10 फरवरी को सुबह 10 बजे से होगी। उम्मीदवारी वापसी 11 फरवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे होगी। इसके बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। आवश्यकता होने पर 19 फरवरी को सुबह सात बजे से मतदान होगा। इसके बाद 21 फरवरी को सुबह आठ बजे से विकास खंडों में मतगणना होगी।