loader


सावन के तीसरे सोमवार को बरेली के सात नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ी। पहली बार नाथ नगरी में शिवभक्तों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए। कमिश्नर, डीआईजी, डीएम और एसएसपी ने हेलीकॉप्टर से भक्तों पर पुष्प वर्षा की। आसमान से बरसते फूलों के बीच शिवभक्तों ने हाथ उठाकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाए। इस दौरान मंदिर परिसर जयकारों से गुंजायमान हो गए। शहरवासी भी खुश नजर आए।  




Trending Videos

officers showered flowers on Kanwariyas from helicopters crowds gathered in Nath temples in Bareilly

हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए गए फूल
– फोटो : अमर उजाला


कमिश्नर सौम्या अग्रवाल, डीआईजी अजय कुमार साहनी, डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य ने बाबा वनखंडी नाथ, धोपेश्वरनाथ व तपेश्नरनाथ मंदिरों में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की। इससे पूर्व सभी अफसर पुलिस लाइन में एकत्र हुए। यहां हेलीकॉप्टर से उड़ान भरी और नाथ नगरी में फूल बरसाए। 

यह भी पढ़ें- सावन का तीसरा सोमवार: बरेली में अफसरों ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर बरसाए फूल, नाथ मंदिरों में उमड़ी भीड़

 


officers showered flowers on Kanwariyas from helicopters crowds gathered in Nath temples in Bareilly

पशुपतिनाथ मंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु
– फोटो : अमर उजाला


नाथ मंदिरों में आधी रात के बाद से जलाभिषेक शुरू हो गया। सुबह होते-होते भक्तों की कतार लंबी होती गई। हरिद्वार, कछला घाट से गंगाजल लेकर आए कांवड़ियों ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे।


officers showered flowers on Kanwariyas from helicopters crowds gathered in Nath temples in Bareilly

अलखनाथ मंदिर में लगी भक्तों की कतार
– फोटो : अमर उजाला


किला स्थित बाबा अलखनाथ मंदिर में मंदिर के महंत कालूगिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में भक्तों की भीड़ को देखते हुए आने जाने के लिए अलग रास्ते बनाए गए, जिससे भक्तों को पेरशानी न हो। मंदिर में रात 12 बजे से ही जलाभिषेक शुरू हो गया। 


officers showered flowers on Kanwariyas from helicopters crowds gathered in Nath temples in Bareilly

त्रिवटीनाथ मंदिर में सजावट
– फोटो : अमर उजाला


बाबा त्रिवटीनाथ मंदिर में सोमवार सुबह चार बजे महाआरती के बाद जलाभिषेक की शुरुआत हुई। मंदिर के मीडिया प्रभारी संजीव औतार अग्रवाल ने बताया कि मंदिर में आने वाले भक्तों के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। यहां कांवड़ियों के लिए अलग लाइन बनाई गई। 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *