
police demo
– फोटो : अमर उजाला
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6acfbde2ba53ec29f60c27cf”,”slug”:”intoxicated-man-bites-off-youth-lip-family-rains-blows-on-attacker-with-sticks-and-rods-2026-10-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”आगरा: नशे में चबाया युवक का होंठ, परिवार ने हमलावर पर बरसाए लाठी-डंडे; दोनों गंभीर घायल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

police demo
– फोटो : अमर उजाला
आगरा के जैतपुर क्षेत्र के बिट्ठौना गांव में बुधवार की शाम शराब के नशे में पूरन सिंह एवं बला उर्फ एवरन सिंह के बीच हुई कहासुनी का विवाद तूल पकड़ गया। हाथापाई के दौरान बला उर्फ एवरन सिंह ने पूरन सिंह का होंठ चबाकर थूक दिया। पुलिस के मुताबिक होंठ काटे जाने पर हुए दर्द से छटपटाए पूरन सिंह को देख उनका परिवार भड़क गया। घरवालों ने बला उर्फ एवरन सिंह पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची जैतपुर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी जैतपुर में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने दोनों को सैफई पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस को किसी भी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसीपी बाह जितेन्द्र कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी। जैतपुर पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।