www.a2znewsup.com

जिला क्राईम रिपोर्टर जालौन पर्वत सिंह बादल ✍🏻

जालौन नगर बाजार में निरीक्षण किया

(उरईजालौन) जालौन ; जिला जालौन आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी के निर्देश के अनुक्रम में आगामी त्योहरा होली पर्व के दृष्टिगत आम जनमानस को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने हेतु । आज गुरुवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाकर जालौन में निम्नलिखित खांद्य कारोबारकर्ताओ के प्रतिष्ठान से निरीक्षण कर कार्यवाही की गयी जिसमे प्रशान्त फूड प्रोडक्शन पुनीत गुप्ता ज्वालागंज जालौन के प्रतिष्ठान से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का नमूना लिया गया,अरविन्द कुमार पुत्र कृष्ण गोपाल पुरानी नझाई से खाद्य पदार्थ नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया, धोलागढ़ एंजेसी चौधरयाना जालौन से खाद्य पदार्थ नमकीन का नमूना संग्रहित किया गया, देवचन्द्र साहू पुत्र कामता प्रसाद मोहल्ला ज्वालागंज जालौन से खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का नमूना संग्रहित किया गया। कार्यवाही के चलते अन्य खाद्य कारोंबारकर्ताओं द्वारा प्रतिष्ठान बंद कर दिये गये। सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/ अभिहित अधिकारी द्वारा बताया गया कि संग्रहित खाद्य नमूने यास्ते जाँच प्रयोगशाला प्रेषित किये गए हैं तथा जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।
उपजिलाधिकारी जालौन अतुल कुमार, डॉ. जतिन कुमार सिंह सहायक आयुक्त (खाद्य)-II/अभिहित अधिकारी, आलोक कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी, सुनील कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी व कन्हैयालाल यादव मौजूद रहें।

By Parvat Singh Badal (Bureau Chief Jalaun)✍️

खबर वहीं जों सत्य हो✍️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें