संवाद न्यूज एजेंसी

Trending Videos

ललितपुर। नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 मोहल्ला घुसयाना क्षेत्र में सीमा विस्तार में शामिल कॉलोनियों के बाशिंदों को अब तक सुविधाएं नहीं मिल सकी हैं। गलियां सड़क के अभाव में कच्ची हैं। इनमें नालियों के पानी की निकासी न होने से पहले ही समस्या थी, अब बारिश के पानी जमा होने से हालात और भी बदतर हो गए हैं। रास्ते पूरी तरह से जलमग्न हो गए हैं। इससे स्कूली बच्चों को आवाजाही में समस्या हो रही है। बिजली की सुविधा नहीं मिल सकी है।

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवनी के अंश भाग को शहर की सीमा में शामिल किया गया था। नगर पालिका के वार्ड नंबर 13 घुसयाना में शामिल होने से एक हजार से अधिक परिवार शहरी क्षेत्र में आ गए थे। उस समय लोगों को लगा कि अब समस्याएं दूर हो जाएंगी। शहरी सुविधाओं का लाभ मिलने लगेगा।

लेकिन, शहर की सीमा में शामिल हुए सात वर्ष बीतने के बाद भी सुविधाओं से अछूते बने हैं। गलियों में सड़क व नाली का निर्माण नहीं किया जा सका है। ऊबड़-खाबड़ रास्ते अब बारिश से दलदल में तब्दील हो गए हैं। नाली न होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। ऐसे में घरों तक पहुंचना मुश्किल हो रहा है। कई लोग वाहनों को अपने घरों तक नहीं ले जा पा रहे हैं। दूषित पानी जमा होने से मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

बिजली न होने से अंधरे में रहने को मजबूर

मोहल्ला में कई गलियों में बिजली के खंभे नहीं हैं। अधिक दूरी होने से बिजली के कनेक्शन तक नहीं मिल पा रहे हैं। बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। शाम होते ही घरों में अंधेरा छा जाता है। रात में मच्छरों के प्रकोप से सो तक नहीं पा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *