
{“_id”:”69f6436d3c4372bf8606f703″,”slug”:”passengers-bag-left-behind-returned-by-rpf-etawah-news-c-216-1-etw1012-142107-2026-05-03″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Etawah News: छूटा यात्री का छूटा बैग, आरपीएफ ने लौटाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भरथना। रेलवे स्टेशन पर शनिवार को गोमती एक्सप्रेस में सवार होते समय यात्री गौरव शर्मा का बैग प्लेटफॉर्म पर छूट गया। आरपीएफ ने तुरंत कार्रवाई कर बैग यात्री को लौटाया। गौरव शर्मा परिवार सहित सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन चलने के बाद बैग छूटने का एहसास होने पर उन्होंने रेलवे के सहायता नंबर 139 पर सूचना दी। आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म पर तलाश कर बैग अपने कब्जे में लिया और वापस स्टेशन पहुंचने पर गौरव शर्मा को सौंप दिया। बैग में एक सोने का मंगलसूत्र, एक हजार आठ सौ रुपये नकद और जरूरी कागजात थे। इनकी कुल कीमत लगभग एक लाख रुपये बताई गई।