Police arrested a young man carrying a pistol

फोटो- 02 पुलिस गिरफ्त में आरोपी। संवाद



एट। पुलिस ने शनिवार की रात कोटरा रोड पर संदिग्ध हालात में घूम रहे एक युवक को रोका तो वह भागने लगा। पुलिस ने घेरकर युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम थाना क्षेत्र के बिलायां गांव निवासी अंशुल परिहार बताया। तलाशी में आरोपी के पास से पुलिस को तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है। थाना प्रभारी शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, तभी उसको पकड़ लिया गया। (संवाद)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *