आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Trending Videos
आगरा में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। मामले में पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आगरा के शमसाबाद के गांव मेहरमपुर में सोमवार की रात को पत्नी के प्रेमी ने युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी थी। शव को अधबने मकान में छुपाने के लिए फावड़े से गड्ढा खोदा गया, लेकिन सुबह होने के कारण शव को बाहर फेंक दिया। मामले में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा कर दिया है। पत्नी से संबंधों को लेकर झगड़ने पर प्रेमी ने युवक को डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक शमसाबाद हंसराज भदौरिया ने बताया कि आरोपी मेहरमपुर गांव का ही दीपू है। उसने पूछताछ में बताया कि मृतक भीमसेन (34) की पत्नी से उसके काफी समय से संबंध हैं। इसकी जानकारी भीमसेन को हो गई थी।
ये भी पढ़ें-UP: ‘जिन्न हाजिर होगा…’ तांत्रिक ने बिछाया ऐसा जाल, दो रिश्तेदारों की गई जान; पास पड़ा मिला नींबू और लड्डू