Police arrived at Sakar Vishwa Hari ashram at midnight in mainpuri  took two vehicles with them

साकार विश्व हरि के आश्रम आधी रात पहुंची पुलिस
– फोटो : video grab

विस्तार


उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में जिस आश्रम में नारायण साकार हरि के रुकने की चर्चा है। वहां बृहस्पतिवार की आधी रात सन्नाटे को चीरती हुईं पुलिस की कुछ गाड़ियां आश्रम पहुंचीं। ये गाड़ियां आश्रम में दाखिल होने के बाद रात करीब एक बजे निकलीं। चर्चा है कि लौटते समय पुलिस आश्रम से भी दो गाड़ियां साथ ले गई है। सूत्रों के अनुसार पुलिस टीम, साकार विश्व हरि को भी अपने साथ ले गई है। हालांकि पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। 

रात करीब 10 बजे साकार विश्व हरि के अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने पत्रकारों से वार्ता की। इसके बाद आश्रम के गेट से ही वापस लौट गए। इसके बाद धीरे-धीरे यहां से मीडिया भी चली गई। इसी बीच रात 12 बजे के बाद पुलिस अधिकारियों की कुछ गाड़ियां आश्रम पहुंचीं। 

गाड़ियां सीधे आश्रम में दाखिल हो गईं। लगभग एक घंटे तक अंदर रहने के बाद एक बजे के करीब ये गाड़ियां बाहर निकलीं। लौटते समय आश्रम में खड़ी दो गाड़ियां भी टीम अपने साथ ले गई। इन गाड़ियों में कौन था, ये किसी को पता नहीं है। 

चर्चा है कि आश्रम से गई गाड़ियों में साकार विश्व हरि भी आश्रम से चले गए। हालांकि इसकी पुष्टि अभी पुलिस भी नहीं कर रही है। वहीं पुलिस की जो टीम आई थी, उसे लेकर भी अलग-अलग चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि एसटीएफ आगरा की टीम आश्रम में आई थी। वहीं कुछ लोग एसआईटी आने की बात कह रहे हैं। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *