Women did some shopping, and children enjoyed the rides

मानिकपुर मेले में खरीददारी करतीं महिलाएं। संवाद

नगर पंचायत के गंगाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा के मेले में दूसरे दिन बुधवार को भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सिद्धपीठ मां ज्वाला देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद लोगों ने मेले का रुख किया। महिलाओं ने गृहस्थी के उपयोग में आने वाले बर्तन, प्लास्टिक और लकड़ी के सामानों की जमकर खरीदारी की।


वहीं बड़ों के साथ मेला पहुंचे बच्चों ने खिलौने खरीदे और विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद उठाया। मेले में जगह-जगह लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ नजर आई। श्रद्धालुओं ने मेले में गुड़ की जलेबी का स्वाद भी चखा। दूसरे दिन जिले के अलावा कौशाम्बी, रायबरेली और प्रयागराज से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। पूरे मेला क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल बनी रही।



Source link

अभी अभी की खबरें