दिलीपपुर थाना क्षेत्र के खीरीबीर घाट पर दो सगे भाइयों समेत तीन किशोरों के डूबने का समाचार मिला है। तीनों किशोर नदी के किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान वह फिसलकर पानी में गिर गए। नदी के किनारे बैठकर मछली मार रहे युवकों ने तीनों किशोरों डूबते हुए देखा तो चीख पुकार शुरू कर दी। इसके बाद घाट पर भीड़ एकत्र हो गई। स्थानीय गोताखोरों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया।

सूचना पाकर परिजन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। तीनों किशोर नगर कोतवाली के लेखपाल कॉलोनी अचलपुर के निवासी बताए जा रहे हैं। वह नदी के किनारे घूमने के लिए गए थे। तीनों की उम्र 15-16 साल बताई जा रही है। कृष्णा सोनी (13) पुत्र रामजी सोनी, अनुराग सोनी (15) पुत्र रामजी सोनी और

अमित सोनी (16) पुत्र राजू सोनी निवासी लेखपाल कालोनी, अचलपुर थाना कोतवाली के निवासी बताए जा रहे हैं। कृष्णा और अनुराग सगे भाई हैं।

Pratapgarh News Three teenagers, including two brothers, drowned in the river while out for an outing

तीन किशोरों के सई नदी में डूबने के बाद खीरीबीर घाट पर जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद।

लगातार बारिश के चलते बचाव कार्य में परेशानी हो रही है। घाट पर बड़ी संख्या में ंलोगों की भीड़ जुटी है। पुलिस के साथ गोताखोर बचाव कार्य में जुटे हैं।

काफी मशक्कत के बाद एक शव बरामद किया गया

Pratapgarh News Three teenagers, including two brothers, drowned in the river while out for an outing

सई नदी में दो किशोरों के डूबने के बाद जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद।

काफी मशक्कत के बाद एक किशोर का शव पिलर के नीचे बरामद किया गया है। दो अन्य की तलाश में गोताखोर जुटे हुए हैं। बारिश के चलते बचाव कार्य में दिक्कत हो रही है। 

घाट पर खड़ी मिली स्कूटी

Pratapgarh News Three teenagers, including two brothers, drowned in the river while out for an outing

सई नदी में डूबे किशोरों की खोजबीन करते गोताखोर।
– फोटो : संवाद।

नदी के किनारे स्कूटी खड़ी मिली। जिस पर कुछ कपड़े और सामान रखे हुए थे। माना जा रहा है कि तीनों किशोर स्नान करने के लिए जा रहे थे। लगातार बारिश के कारण कच्चे घाट पर पैर फिसलने के कारण वह नदी में गिर पड़े। 

नदी में हो रहा है तेज बहाव

Pratapgarh News Three teenagers, including two brothers, drowned in the river while out for an outing

तीन किशोरों के सई नदी में डूबने के बाद खीरीबीर घाट पर जुटी भीड़।
– फोटो : संवाद।

लगातार बारिश के चलते सई नदी उफान पर हैं। आम तौर पर साफ रहने वाली नदी में इस समय जलकुंभी और घास पात की भरमार हो गई है। तेज बहाव के कारण नदी में फिसलने के बाद तीनों किशोर तेज धारा में बह गए। 

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *