बड़ागांव थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक के पीछे जा भिड़ी।




चिरगांव निवासी सचिन अहिरवार अपने दोस्त हरगोविंद वर्मा के साथ बाइक से झांसी जा रहे थे। रास्ते में बचावली के पास हाईवे पर उनकी बाइक आगे चल रहे ट्रक के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि सचिन अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हरगोविंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना रविवार दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *