प्रतापगढ़ में बकरी चराने गई किशोरी की अचानक कुएं में गिरकर डूबने से मौत हो गई। पास में मौजूद अन्य चरवाहों ने उसकी चीख सुनी तो बचाने दोड़े। बचाने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो सके।

.

चरवाहों ने हादसे की सूचना ग्रामीणों और पुलिस टीम को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम और ग्रामीणों ने घंटों की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर दूर लालगंज थाना क्षेत्र की है।

देखिए तस्वीरें…

शव को बाहर निकलती पुलिस टीम।

शव को बाहर निकलती पुलिस टीम।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पलिस टीम।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण और पलिस टीम।

अब पूरा मामला पढ़िए…

छोटी पयागीपुर गांव निवासी जगदीश सरोज की 17 वर्षीय बेटी शोभा रविवार को करीब 12 बकरियां लेकर चराने घर से निकली थी। गांव से करीब 500 मीटर दूर एक पुराना कुआं है। वहां वह बकरियां चराते हुए खेल रही थी।

इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में जा गिरी। कुएं से कुछ दूरी पर अन्य चरवाहे भी बकरियां चरा रहे थे।

किशोरी की चीख सुन बचाने पहुंचे चरवाहे

कुएं में गिरने के बाद किशोरी की चीख सुनकर वे उसे बचाने मौके पर पहुंचे। उन्होंने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे।

किशोरी को कुएं में देखकर वे रोने-बिलखने लगे। देखते ही देखते पूरा गांव घटनास्थल पर पहुंच गया। ग्रामीणों ने रस्सी के सहारे कुछ देर तक उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।

सूचना पर रानीगंज कैथौला पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लालगंज से फायर यूनिट को बुलाया। ग्रामीणों के सहयोग से फायरकर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी का शव कुएं से बाहर निकाला।

लालगंज कोतवाल आलोक कुमार ने बताया-

QuoteImage

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

QuoteImage

————————-

यह खबर भी पढ़ें

पति-बेटे की मौत, अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की, नोएडा में उसी बालकनी से कूद रही थी, जहां से गिरकर दोनों की जान गई

ग्रेटर नोएडा में 23वीं मंजिल से गिरकर पति और बेटे की दर्दनाक मौत के बाद अफसर पत्नी ने सुसाइड की कोशिश की। यह खबर भी पढ़ें



Source link