खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और भाजपा नेत्री अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव का 38 वर्ष की आयु में लखनऊ में निधन हो गया है। बुधवार की सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रतीक की मौत का सटीक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो सकेगी।
2 of 7
प्रतीक के साथ मुलायम सिंह यादव।
– फोटो : सोशल मीडिया
प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। प्रतीक अपने पीछे अपनी पत्नी अपर्णा यादव और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। अपर्णा यादव, जो मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं, वर्तमान में उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं और भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हैं। उनके पिता अरविंद सिंह एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। प्रतीक यादव, समाजवादी पार्टी के राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के बावजूद, अपनी एक अलग पहचान रखते थे।
3 of 7
अपर्णा यादव की प्रतीक के साथ की तस्वीर
– फोटो : सोशल मीडिया
प्रेम कहानी और वैवाहिक जीवन
प्रतीक यादव और अपर्णा यादव की प्रेम कहानी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी। बताया जाता है कि दोनों पहली बार 2001 में मिले थे, वे हाईस्कूल में थे। प्रतीक ने बताया था कि शादी से पहले वो लगभग 10 साल तक रिश्ते में रहे।
4 of 7
प्रतीक यादव।
– फोटो : amar ujala
दस साल की दोस्ती के बाद प्रतीक यादव (38) और अपर्णा यादव (36) का प्रेम-विवाह 4 दिसंबर 2011 को मुलायम सिंह यादव के पैतृक गांव सैफई में बेहद भव्य समारोह में हुआ था। इस दौरान, अपर्णा ने अपनी शिक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया और मैनचेस्टर से इंटरनेशनल पॉलिटिक्स में मास्टर डिग्री हासिल की थी।
5 of 7
Prateek Yadav
– फोटो : अमर उजाला
रिश्तों में उतार-चढ़ाव और तलाक की अटकलें
लंबे वैवाहिक जीवन के बावजूद, इस साल दोनों के बीच संबंधों में दरार की खबरें आई। दोनों के तलाक की अटकलें बी लगाई गईं। हालांकि, प्रतीक ने बाद में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर अपने रिश्ते को गहरा बताते हुए इन अटकलों पर विराम लगा दिया था। राजनीतिक परिवार से जुड़े होने के कारण, उनके निजी जीवन से जुड़ी यह बात अक्सर चर्चा में रही।