स्वरूप रानी नेहरू हॉस्पिटल में तृतीय श्रेणी आउट सोर्सिंग कर्मचारियों ने वेतन विसंगति को लेकर काम काज किया ठप कर दिया। इससे मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों  का सामना करना पड़ा। दो घंटे से अधिक समय तक रजिस्ट्रेशन काउंटर बंद होने से मरीज बेहाल हो गए। हड़ताली कर्मचारियों ने  अस्पताल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना है कि चार माह से उनका वेतन नहीं दिया जा रहा है। इसके कारण उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गई। नर्स, फार्मासिस्ट, ओटी टेक्नीशियन, लैब टैक्निशिनय और लिपिक को चार महीने से वेतन नहीं मिल रहा है।




शिकायत करने पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। हड़ताल की जानकारी होने पर अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एके वर्मा ने  हड़ताली कर्मचारियों को वार्ता के लिए बुलाया है। उधर, अस्पताल में हड़ताल के चलते सारे कामकाज ठप हो गए। भर्ती मरीजों के साथ ही उपचार कराने आने वाले मरीजों को घंटों इतजार करने पड़ा। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें