संगम में नौका की सैर कर रहे एक श्रद्धालु की अचानक मौत हो गई। साथ में नाव पर बैठे भाई और भतीजे को कुछ देर बाद जानकारी हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना 15 जुलाई की बताई जा रही ही है।




मथुरा के बरसाना से एक परिवार संगम घूमने आया था। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक युवक विष्णु ठाकुर (38) नामक युवक परिजनों के साथ लाइफ जैकेट पहनकर नाव पर सवार है और बातचीत कर रहा है। एकाएक वह नाव पर ही लुढ़क जाता है। साथ में बैठे भतीजे और चचेरे भाई को कुछ देर बात एहसास हुआ कि विष्णु लुढ़क गया है। साथ में आए उनके चचेरे भाई रणवीर ठाकुर मथुरा में  भाजपा  के जिला मंत्री हैं। आनन फानन में नाव को किनारे लाया गया। तत्काल परिजन उनको पास के अस्पताल में ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित  कर दिया। 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *