इटावा जिले में शराब के नशे में पति ने पत्नी और बेटे को छत से नीचे फेंक दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। घायल मां-बेटे को पड़ोसियों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शहर के लोधी मोहल्ला निवासी सुनीता ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात उसका पति सोनू शराब के नशे में घर पहुंचा और रुपयों को लेकर विवाद करने लगा। कहासुनी बढ़ने पर सोनू ने गुस्से में पत्नी और बेटे को मकान की एक मंजिल से नीचे फेंक दिया।



ऊंचाई से गिरने के कारण मां-बेटे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने दोनों घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया। सुनीता और रिशी के शरीर में कई जगह चोटें आई हैं और दोनों का उपचार चल रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *