गंगा-यमुना के बढ़ते जलस्तर के बीच कानपुर गंगा बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने प्रयागराज की चिंता बढ़ा दी है। कानपुर बैराज से 2,95,637 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड गंगा में छोड़ा जा रहा है। मानसूनी बारिश और नरौरा डैम समेत सहायक नदियों से लगातार पानी आने से बैराज के सभी 30 गेट खोल दिए गए हैं। ऐसे में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है।

केंद्रीय जल आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, बुधवार सुबह आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में यमुना का जलस्तर नैनी में 59 सेंटीमीटर और छतनाग में 57 सेंटीमीटर बढ़ा। गंगा फाफामऊ में भी 36 सेंटीमीटर बढ़ी। शाम चार बजे तक दोनों नदियां चार घंटे में नैनी में नौ, छतनाग में आठ और फाफामऊ में चार सेंटीमीटर बढ़ गईं।

खतरे के निशान से 4.34 मीटर नीचे, लेकिन पानी की बढ़त जारी



बुधवार शाम चार बजे गंगा फाफामऊ में 80.39 मीटर, यमुना नैनी में 79.89 मीटर और छतनाग में 79.47 मीटर दर्ज की गई। एसटीपी बक्शी बांध पर जलस्तर 80.05 मीटर रहा। प्रयागराज में बाढ़ का खतरे का निशान 84.734 मीटर है। यानी फाफामऊ में गंगा अभी खतरे के निशान से करीब 4.34 मीटर नीचे है, लेकिन लगातार बढ़ता जलस्तर और ऊपर से आने वाला पानी शहर के लिए चिंता का कारण है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें