झांसी। कांवड़ यात्रा को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे से कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। इस दौरान शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। कांवड़ यात्रा मध्य प्रदेश के ओरछा से शुरू होकर झांसी के सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

निर्धारित मार्ग के अनुसार कांवड़ यात्री ओरछा तिराहा, भगवंतपुरा, अग्रसेन चौक, मंडी तिराहा, बस स्टैंड, कचहरी चौराहा, जेल चौराहा, एलीट चौराहा, जीवनशाह तिराहा और बीकेडी चौराहा होते हुए सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचेंगे।

सीओ ट्रैफिक आसमा वकार ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान दिन में भारी वाहनों का शहर में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों को तैनात किया गया है।

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन

ओरछा तिराहा-नई नाका: ओरछा तिराहा से नई नाका और नई नाका से ओरछा तिराहा की ओर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

नरई नाका: नरई नाका से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले वाहन दिगारा बाईपास और मेडिकल बाईपास होकर आगे जाएंगे।

भगवंतपुरा तिराहा: भगवंतपुरा से अग्रसेन चौक की ओर जाने वाले वाहन दिगारा बाईपास और मेडिकल बाईपास से होकर निकलेंगे।

अग्रसेन चौक: अग्रसेन चौक से भगवंतपुरा की ओर जाने वाले वाहनों को कानपुर चुंगी से मेडिकल बाईपास और दिगारा बाईपास की ओर डायवर्ट किया जाएगा।

कानपुर चुंगी-जेल चौराहा: कानपुर चुंगी से जेल चौराहा की ओर जाने वाले सभी बड़े वाहनों को मेडिकल बाईपास से निकाला जाएगा।

जेल चौराहा-एलीट चौराहा: जेल चौराहे से एलीट चौराहा की ओर जाने वाले वाहन झांसी होटल चौराहा, सदर बाजार और इलाहाबाद बैंक चौराहा होते हुए अपने गंतव्य तक जा सकेंगे।

ललितपुर से आने-जाने वाली बसें: ललितपुर की ओर से आने-जाने वाली बसों का संचालन झांसी होटल चौराहे से किया जाएगा।

बीकेडी चौराहा: कांवड़ यात्रा के बीकेडी चौराहे पर पहुंचने पर चित्रा से बीकेडी की ओर आने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।

अंसल तिराहा: कांवड़ यात्रा के बीकेडी चौराहे से सिद्धेश्वर मंदिर की ओर बढ़ने पर अंसल तिराहा से शहर क्षेत्र की ओर आने वाले वाहन गणेश चौराहा होते हुए आगे जा सकेंगे।

यात्रियों से अपील : यातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यात्रा के दौरान निर्धारित डायवर्जन मार्गों का ही प्रयोग करें और प्रतिबंधित मार्गों पर जाने से बचें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें