Fatehpur News:मथुरा के युवकों ने महिला को ब्लैकमेल कर वसूले 80 हजार रुपये – Youths From Mathura Extorted 80,000 Rupees From A Woman By Blackmailing Her
फतेहपुर। मथुरा के कलाकारों ने रुपयों की मांग पूरी न होने पर महिला के अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आरोपी पहले भी महिला से करीब 80 हजार रुपये वसूल चुके हैं। पुलिस ने मंगलवार को आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले के रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि कस्बे में हर साल मथुरा जिले के शेरगढ़ थाने के अगरयाला निवासी प्रेमपाल और जगदीश कुमार झांकियों का प्रदर्शन करने आते हैं। करीब 10 साल से आने-जाने के कारण उनकी जान-पहचान है। दोनों ने उसकी पत्नी के साथ कई फोटो खिंचवाई थीं।…


