One new case each of dengue and malaria has been found.

फोटो-16-मरीजों के परिजनों का सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्रोत-विभाग
– फोटो : Samvad

उरई। जिले में मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बुधवार को डेंगू और मलेरिया का एक-एक नया मरीज सामने आया। जिले में अब तक मलेरिया के दो और डेंगू के 16 मरीज मिल चुके हैं।


डकोर ब्लॉक के कुकरगांव में डेंगू का मरीज मिलने के बाद मलेरिया विभाग की टीम ने गांव की नालियों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव कराया। घरों के अंदर इंडोर फॉगिंग कराई गई। टीम ने ग्रामीणों को मच्छरों के काटने से बचाव के उपाय बताए और साफ-सफाई रखने के प्रति जागरूक किया।

इसी तरह प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिरिया सलेमपुर के अंतर्गत अतरछला गांव में मलेरिया का मरीज मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके परिवार के सभी सदस्यों और आसपास रहने वाले लोगों की ब्लड स्लाइड बनाई। गांव की नालियों में लार्वासाइड दवा का छिड़काव कराने के साथ घरों के अंदर और बाहर फॉगिंग कराई गई। ग्रामीणों को मच्छरों से बचाव और बीमारी के लक्षणों की जानकारी भी दी गई।

जिला मलेरिया अधिकारी चंद्रशेखर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में वरिष्ठ मलेरिया निरीक्षक केके पांडेय, फाइलेरिया निरीक्षक आशुतोष बाजपेई, प्रयोगशाला प्राविधिक विजय सिंह, फील्ड वर्कर राजकुमार व विजय कुमार शामिल रहे।



Source link