जालौन के उरई के कालपी बार एसोसिएशन अध्यक्ष गयादीन अहिरवार (68) का फरार मुख्य हत्यारोपी पवन यादव उर्फ मोनू मंगलवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर सोहरापुर गांव के पास जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैर में गोली लगी है।
आरोपी के पास से एक तमंचा, कारतूस, एक बाइक व एक मोबाइल बरामद हुआ है। पुलिस ने उस पर एक लाख का इनाम घोषित किया था। कालपी में शनिवार शाम कार सवार बदमाशों ने कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष का अपहरण कर लिया था।
2 of 15
मुख्य हत्यारोपी मोनू यादव मुठभेड़ में घायल होने के बाद अस्पताल में भर्ती
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह उनका खून से लथपथ शव कानपुर नगर के गुजैनी थाना क्षेत्र के गंभीरपुर गांव के पास नहर में मिला था। घटना के बाद पुलिस ने सर्वेश शुक्ला, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार को गिरफ्तार किया था।
3 of 15
मुख्य हत्यारोपी मोनू यादव मुठभेड़ में गिरफ्तार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जमीन के विवाद में हत्या की सुपारी देने वाले ठेकेदार इंद्रजीत यादव को भी हिरासत में लिया गया था। रविवार शाम घटना में इस्तेमाल कार बरामद कराने के दौरान सर्वेश और आशीष पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए थे लेकिन सुपारी लेने वाला मुख्य किरदार पवन उर्फ मोनू फरार था। उस पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
4 of 15
वकील का नहर में मिला शव
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मंगलवार देर रात पुलिस को मोनू के जोल्हूपुर-मदारीपुर मार्ग पर होने की सूचना मिली। इसके बाद कालपी, उरई और कदौरा पुलिस के साथ स्वाट ने घेराबंदी की। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दोनों पैरों में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
5 of 15
मुठभेड़ में घायल आरोपी
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विवेचक सीओ राजेश कमल के अनुसार, हत्याकांड में मोनू की अहम भूमिका थी। आरोपी के खिलाफ बर्रा में एक, गुजैनी में तीन और कालपी में एक मामला दर्ज है। इसमें हत्या, हत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध ह थियार रखने के मामले शामिल हैं।