Prayagraj News: प्रयागराज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए पूरे प्रदेश में सर्वाधिक केंद्र प्रयागराज में बनाए गए हैं। बोर्ड ने ऑनलाइन माध्यम से 269 केंद्र निर्धारित किए थे। हालांकि आपत्ति निस्तारण के नाम पर केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 335 कर दी गई है। साफ है कि 66 नए स्कूलों को केंद्र बनाया गया है तो वहीं ऑनलाइन माध्यम से निर्धारित 14 केंद्रों को हटाकर अन्य स्कूलों को सेंटर बना दिया गया है। इस प्रकार जिला स्तरीय समिति ने 80 नए स्कूलों को केंद्र बनाने की संस्तुति की है। जो केंद्र काटे गए हैं उनमें भी आधे एडेड और राजकीय हैं। यूपी बोर्ड की सूची में शामिल जिन स्कूलों का केंद्र काटा गया है उनमें महिला सेवा सदन इंटर कॉलेज बैरहना, ऋषिकुल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सर्वोदय शिक्षा सदन इंटर कॉलेज भीरपुर, जमुनापार इंटर कॉलेज अमरेहा जसरा, राजकीय हाईस्कूल सोनवई शंकरगढ़, राजकीय हाईस्कूल नंदौत फूलपुर और राजकीय हाईस्कूल, मोहब्बतगंज चाका का नाम शामिल है।
परीक्षा केंद्रों पर 2744 आपत्तियां, 27 को जारी होगी अंतिम सूची
इनके अलावा केएन जायसवाल इंटर कॉलेज नैनी, लाल बहादुर शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसहारा तरहार, गौस मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज करेली, महर्षि दयानंद बालिका इंटर कॉलेज मनौरी, श्रीमती फूलपति देवी इंटर कॉलेज बमरौली, बीएलएसएस कॉन्वेंट इंटर कॉलेज बीरगंज सिकंदरा और मधु वाचस्पति इंटर कॉलेज, सुलेमसराय का केंद्र कटा है।
जिलों में परीक्षा केंद्रों की संख्या
प्रयागराज में सर्वाधिक, शामली में सबसे कम केंद्र
यूपी बोर्ड मुख्यालय वाले जिले प्रयागराज में हर साल की तरह इस बार भी सर्वाधिक 335 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है। वहीं शामली में सबसे कम केवल 31 स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होगी। आजमगढ़ में 273, कुशीनगर में 198 व गोरखपुर में 97 स्कूलों को केंद्र बनाया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
✦प्रयागराज में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए कितने केंद्र बनाए गए हैं?
प्रयागराज में 335 स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
✦यूपी बोर्ड की ऑनलाइन सूची में प्रयागराज के कितने केंद्र निर्धारित थे?
ऑनलाइन माध्यम से प्रयागराज में 269 केंद्र निर्धारित किए गए थे।
✦किस जिले में सबसे कम स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होगी?
शामली में सबसे कम, केवल 31 स्कूलों में बोर्ड परीक्षा होगी।
