{“_id”:”6b034bfd85d1e668c8082f83″,”slug”:”bronze-medal-for-up-at-the-national-woodball-championship-kaushambi-news-c-261-1-kmb1029-152076-2026-11-23″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Kaushambi News: राष्ट्रीय वुडबॉल चैंपियनशिप में यूपी के खाते में कांस्य पदक”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

जीत के बाद सम्मानित होते उत्तर प्रदेश वुडबॉल टीम के खिलाड़ी। स्रोत: खिलाड़ी
पंजाब के रूपनगर स्थित लमरीन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी में आयोजित 21वीं सीनियर नेशनल वुडबॉल चैंपियनशिप 2026-27 में उत्तर प्रदेश की टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पदक जीतकर खिलाड़ियों ने प्रदेश का मान बढ़ाया। इसमें कौशाम्बी जनपद के सूरज त्रिपाठी और अभिषेक नारायण ने भी उत्तर प्रदेश की टीम का हिस्सा बनकर प्रतिभाग किया।
रूपनगर में आयोजित इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न प्रदेशों से करीब 300 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। टीम में सूरज त्रिपाठी, अभिषेक नारायण, उज्ज्वल डागर, कृष्णा ओझा, दीपांशु शर्मा और शौर्य सिंह सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। टीम की इस उपलब्धि से खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।
उत्तर प्रदेश वुडबॉल के सचिव अनिल डागर भी प्रतियोगिता में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करते हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करती हैं।
उन्होंने कौशाम्बी के सूरज त्रिपाठी और अभिषेक नारायण की सहभागिता पर विशेष प्रसन्नता जताई। कहा कि जनपद के युवाओं का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना गौरव की बात है। उन्होंने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दीं।
