अमर उजाला ब्यूरो

Trending Videos

झांसी। करोड़ों की जमीन पर कब्जा करने वाले हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह और उसके गुर्गों की संपत्ति कुर्क की जाएगी। रविवार को नवाबाद पुलिस ने धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए हरेंद्र मसीह के घर के बाहर नोटिस चस्पा कर दी। नियत समय तक हाजिर न होने पर उसकी संपत्ति कुर्क की जाएगी।

झोकनबाग में क्रिश्चियन अस्पताल की करोड़ों रुपये की जमीन कब्जाने के आरोप में नवाबाद थाने में हिस्ट्रीशीटर हरेंद्र मसीह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव समेत सात के खिलाफ अमेरिकन संस्था इंटरनेशनल की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके बाद से पुलिस उसे तलाशने में जुटी है। हरेंद्र के खिलाफ पहले भी कोर्ट से वारंट जारी है लेकिन वह हाजिर नहीं हो रहा। उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार दबिश दी लेकिन वह हाथ नहीं आ रहा। कानपुर पुलिस भी उसे कई महीनों से तलाश रही है। लगातार पुलिस को छका रहे हरेंद्र के खिलाफ अब पुलिस कुर्की की तैयारी में है। रविवार को पुलिस ने झोकनबाग स्थित उसके घर के बाहर धारा 82 की नोटिस चस्पा कर दी। उसे फरार घोषित कर दिया गया। इस मामले में हरेंद्र समेत कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष बलवान यादव, होटल कारोबारी सुरेंद्र विक्रम सिंह, नवल यादव, नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र चौहान भी नामजद हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक आरोपी के हाजिर न होने पर आगे कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें