ये मंदिर थाना जशरथपुर क्षेत्र के गांव दहेलियापूठ में है। सुबह-सुबह लोगों ने जब मंदिर में मूर्तियों को टूटा देखा तो आक्रोश फैल गया।

शिव मंदिर की मूर्तियां तोड़ दी गईं
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सावन के अंतिम सोमवार को 100 साल पुराने मंदिर में किसी ने जमकर तांड़व मचाया। शिव परिवार की मूर्तियां क्षतिग्रस्त कर दी गईं। सुबह-सुबह पूजा करने पहुंचे ग्रामीणों ने जब ये दृश्य देखा तो आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये मामला थाना जशरथपुर क्षेत्र के गांव दहेलियापूठ का है। बताया गया है कि यहां 100 साल पुराना शिव मंदिर है। आज सावन के अंतिम सोमवार के अवसर पर लोग मंदिर में पूजा करने के लिए पहुंचे थे। यहां का दृश्य देख वे हैरान रह गए। मंदिर में किसी ने जमकर तोड़फोड़ की थी। शिव परिवार की सभी मूर्तियां क्षतिग्रस्त मिलीं। इसकी सूचना जैसे ही गांव में फैली तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने लोगों से पूछताछ भी की। ये दुस्साहस किसने किया, इस बारे में स्पष्ट जानकारी अभी नहीं हो सकी है।
