
सांसद किशोरी लाल शर्मा को सौंपा ज्ञापन।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने बुधवार को अमेठी के सांसद व सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा को ज्ञापन सौंपा। कोरोना काल से बंद पड़ी पैसेंजर ट्रेन चलाए जाने की मांग की। संगठन के नगर अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि लालगंज नगर जनपद की सबसे बड़ी व्यापारिक मंडी है। इसके अलावा यहां रेल कोच फैक्ट्री और छोटे-छोटे उद्योग लगे हैं। जिससे प्रतिदिन हजारों की संख्या में यात्रियों का आना-जाना रहता है।
Trending Videos
