कबाड़ी बाजार में कोठों पर वेश्यावृत्ति कराने के मामले में पुलिस ने चार कोठा संचालिका समेत नौ लोगों के खिलाफ मुकदम दर्ज किया है। इनमें एक ग्राहक और चार दलाल भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। 17 युवती और महिलाओं को आशा ज्योति केंद्र भेजा गया है। उनके बयान दर्ज कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सात मोबाइल इनके कब्जे से बरामद किए हैं। चार कोठों पर सील लगाई गई है।

loader

 




Trending Videos

Raid in kabari bazar: Four warehouse operators, four brokers and one customer sent to jail

कोर्ट में पेश किए गए आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला


मिशन मुक्ति फाउंडेशन दिल्ली के डायरेक्टर वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि कबाड़ी बाजार में सभी कोठे पहले हाईकोर्ट के आदेश पर हो बंद गए थे। कोठा संचालिकाओं ने हाईकोर्ट में हलफनामा दिया था कि वह वेश्यावृत्ति नहीं कराएंगी। कोठे को खोलने की अपील की थी, जिसके बाद एक कोठे को खोलने की अनुमति दे दी गई थी। तब से ही वेश्यावृत्ति चल रही है। 


Raid in kabari bazar: Four warehouse operators, four brokers and one customer sent to jail

पेश की गई युवतियां।
– फोटो : अमर उजाला


एसएसपी ने सीओ कैंट नवीना शुक्ला के नेतृत्व में एएचटीयू समेत 40 सदस्यीय टीम का गठन कर कोठों पर छापे डलवाए। सीओ कैंट ने बताया कि कुल 17 महिलाओं को मुक्त कराया गया, जिन्हें धन का लालच देकर जबरन वेश्यावृत्ति में लगाया गया था। पुलिस टीम ने मौके से चार कोठा संचालिका पकड़ी हैं। एक ग्राहक और चार दलाल भी पकड़े हैं, जो ग्राहकों को कोठों पर लेकर जाते हैं। 


Raid in kabari bazar: Four warehouse operators, four brokers and one customer sent to jail

कबाड़ी बाजार में खड़ी पुलिस की गाड़ी।
– फोटो : अमर उजाला


सीओ ने बताया कि जल्द ही इनके बयान कराए जाएंगे। सभी आरोपियों पर एएचटीयू थाने पर अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम 1956, धारा 9एम/10 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं धारा 74/127(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है।

 


Raid in kabari bazar: Four warehouse operators, four brokers and one customer sent to jail

कबाड़ी बाजार में कार्रवाई करती टीम।
– फोटो : अमर उजाला


पुलिस ने इनको किया गिरफ्तार

1. मसूद निवासी लोहियाना किंडोर, मेरठ (दलाल)

2. इलियास निवासी राशिद नगर थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ (दलाल)

3. जाकिर पुत्र इस्माइल निवासी जाकिर कॉलोनी थाना लोहियानगर, मेरठ। (ग्राहक)

4. याकूब पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी पट्टा मोहल्ला बागपत, मेरठ (दलाल)

5. कन्हैया तामंग निवासी नीरज चौक बाराद्वार की मंडी,नगर काशीपुरी प्रयागराज। (दलाल)

6. राधा उर्फ शालू क्षेत्री, निवासी मल्ला बाजार दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल। (कोठा संचालिका)

7. सरिता निवासी धोबी चौहट्टा जवाहर, माधुपुरा, सीकर, राजस्थान। (कोठा संचालिका )

8. शिल्पा निवासी निवाली बस्ती चौहान कॉलोनी, टोंक राजस्थान । ( कोठा संचालिका)

9. राजमाला निवासी कुशलगढ़, डूंगरपुर राजस्थान (कोठा संचालिका)

 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *