Ram Temple havan-puja is being performed at various places in Etah Before consecration of Ram Lalla

एटा जिले में निकाली गई शोभायात्रा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें



अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर यूपी के एटा जिले में भी माहौल राममय हो गया है। हर तरफ जय श्री राम के नारे ही गूंज रहे हैं। रामभक्तों का 500 वर्ष की प्रतीक्षा समाप्त होने जा रही है। जिले के मिरहची कस्बा में लोग राम नाम का जप कर रहे हैं। मान्यता है कि घर पर राम जी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वास होता है। 

बुद्धिजीवी बताते हैं कि दो अक्षर के इस राम नाम के अनेकों  अर्थ हैं। अलग-अलग धर्म ग्रंथों मे राम नाम की अलग- अलग तरीके से व्याख्या की गई है। हिंदू धर्म में राम को केवल एक साधरण नाम ही नहीं, बल्कि महामंत्र माना गया है। इसका जप करने से व्यक्ति को समस्त दुखों से मुक्ति मिल सकती है। 

पुरोहितों के अनुसार गीताजी में दिए गए एक श्लोक के अनुसार, राम शब्द का अर्थ होता है ‘पुत्र राम’। वहीं, ब्राह्मण संहिता में कहा गया है कि राम नाम का अर्थ है, ‘जो सभी जगह रमा हुआ है’। आप इस बात का वर्णन इस श्लोक में देख सकते हैं- ‘रमन्ते सर्वत्र इति रामः’।

वेदों के अनुसार राम नाम की महिमा कुछ इस प्रकार है- 

शास्त्रों में ऐसे कई श्लोक मिलते हैं, जिसमें राम नाम के अर्थ और महिमा का वर्णन किया गया है। शास्त्रों में निहित एक श्लोक के अनुसार, “रमन्ते योगिनः अस्मिन सा रामं उच्यते”। जिसका अर्थ है कि योगी ध्यान में जिस शून्य मुद्रा  में रमते हैं उसे राम कहते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *