{“_id”:”675b119c853b3875aa087979″,”slug”:”revenue-inspector-akhilesh-sharma-suspended-2024-12-12″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”कार्रवाई: किसान से रिश्वत मांगने वाला राजस्व निरीक्षक निलंबित, वीडियो वायरल हुआ था वायरल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
निलंबित – फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
किसान से मेडबंदी के मुकदमें में रिपोर्ट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने वाले कोल तहसील के राजस्व निरीक्षक अखिलेश शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
Trending Videos
तहसील कोल के थाना अकराबाद क्षेत्र के गांव भगौसा निवासी किसान भूदेव ने इस मामले में शनिवार को कोल तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत की थी। किसान ने बताया कि वह अपनी जमीन की पैमाइश के लिए काफी दिनों से तहसील के चक्कर लगा रहा है। पिछले दिनों एक आवेदन उच्च अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस पर अधिकारियों ने मामले में जांच के लिए क्षेत्रीय कानूनगो अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर दी थी। इस पर उन्होंने कानूनगो से कई बार जांच करने का अनुरोध किया, लेकिन कानूनगो ने सुनवाई नहीं की। आरोप है कि कानूनगो ने मेड़बंदी की रिपोर्ट लगाने के नाम पर 20 हजार रुपये की मांग कर दी । इस पर उन्होंने कानूनगो को बताया कि वह काफी गरीब हैं। इतनी राशि देने में असमर्थ हैं, लेकिन कानूनगो नहीं माने।
किसान ने प्रमाण के तौर पर एक वीडियो क्लिप भी सौंपी। इसमें पैसे के लेन-देने की बातचीत हो रही है। सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह ने भी मामले में कार्रवाई करने की बात कही थी। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार ने बताया कि इस मामले मे राजस्व निरीक्षक अखिलेश शर्मा को जांच में दोषी पाया गया है। इस आधार पर आरोपी को निलंबित कर दिया गया है।