Robbery after entering a refined shop police caught a criminal in an encounter second one dodged

आगरा पुलिस की बदमाश से मुठभेड़
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार


आगरा के थाना शाहगंज क्षेत्र स्थित नरीपुरा मार्ग पर रिफाइंड की दुकान में घुसकर लूट करने वाले दो बदमाश शुक्रवार को पथाैली में मुठभेड़ के बाद पकड़ लिए गए। एक आरोपी सादाबाद निवासी इरशाद पैर में गोली लगने से घायल हो गया। दूसरा पुलिस को चकमा दे गया,  उसकी तलाश की जा रही है। उसने दुकान की रेकी की थी।

Trending Videos

बरवाली गली, शाहगंज निवासी संदीप अग्रवाल का नरीपुरा में योगेश इंटरप्राइजेज के नाम से घी और रिफाइंड का कारोबार है। 14 फरवरी की रात को दुकान पर कर्मचारी यासीन और राजेश बैठे थे। बाइक पर दो बदमाश आए थे। उन्होंने कर्मचारियों तमंचे ताने थे। उन्हें गिराने के बाद गल्ले में रखे 20 हजार रुपये लूटकर ले गए थे।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी के नेतृत्व में बदमाशों की तलाश में टीम लगी थी। बदमाशों के हाथरस के होने की जानकारी मिली थी। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे। शुक्रवार रात को वह पथाैली क्षेत्र में वारदात करने आए थे। जानकारी पर पुलिस ने घेर लिया। बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। मगर, बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलाई। एक बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने दूसरे को पकड़ लिया।

पहले की थी रेकी

एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी ने बताया कि घायल आरोपी इरशाद है। वह सादाबाद, हाथरस का रहने वाला है। दूसरा ललित है। वह एटा का रहने वाला है। इरशाद पर लूट और छिनैती के 12 मुकदमे दर्ज हैं। उनका एक साथी नरीपुरा मार्ग पर रहता है। उसने दुकान ही दुकान के बारे में पकड़े गए बदमाशों को बताया था। उन्होंने घटना से दो दिन पहले मलपुरा क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। रेकी करने भी आए थे। उन्हें उम्मीद थी कि दुकान में दो से तीन लाख रुपये मिल जाएंगे। मगर, मालिक ने रुपये बैंक में जमा कर दिए थे। इस कारण रकम बच गई।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *