संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:48 AM IST

खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”69977e4139abcf3df2067747″,”slug”:”runs-fell-short-agras-star-team-lost-agra-news-c-365-1-sagr1044-106647-2026-02-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: रन पड़ गए कम, आगरा के सितारों की टीम हारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 20 Feb 2026 02:48 AM IST

आगरा। आईपीएल, यूएस और कई अंतरराष्ट्रीय लीग खेल चुके आगरा के स्टार ऑलराउंडर तजिंदर ढिल्लन और आईपीएल खिलाड़ी कार्तिक शर्मा की ताबड़तोड़ पारी के बावजूद मेवाड़ कप में मेवाड़ टूरिज्म क्लब को हार का सामना करना पड़ा। उदयपुर में खेले गए इस हाई स्कोरिंग मुकाबले में रोमांच आखिरी ओवरों तक बना रहा। मगर, अंत में आदित्यंम क्लब ने चार विकेट से जीत दर्ज कर ली। तजिंदर ढिल्लन ने नाबाद 50 रन बनाए। वहीं कप्तान कार्तिक शर्मा ने केवल 14 गेंदों पर 39 रन की तूफानी पारी खेली। हालांकि वह रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटे।