{“_id”:”675a49396cde5ed51c082589″,”slug”:”samajwadi-party-azam-khan-may-take-a-different-path-before-assembly-elections-message-to-akhilesh-yadav-2024-12-12″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”UP: विधानसभा चुनाव से पहले सपा को लगेगा बड़ा झटका, अलग राह पकड़ेंगे आजम खां!; पत्र में अखिलेश को दिया ये संदेश”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
सपा नेता अखिलेश यादव और आजम खां – फोटो : संवाद
विस्तार
क्या यूपी में आम विधानसभा चुनाव से पहले जेल में बंद सपा महासचिव आजम खां अलग राह पकड़ सकते हैं? उनके नजदीकी नेता बताते हैं कि रामपुर के मामले में इंडिया गठबंधन पर निशाना साध आजम ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को ही संदेश देने का काम किया है।
Trending Videos
जिस तरह से रामपुर में लोकसभा का टिकट पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम की बिना मर्जी के दिया गया और संभल के सांसद पर एफआईआर को सपा ने प्रमुखता दी, उससे कहीं न कहीं आजम को मुसलमानों को बीच अपनी सियासी जमीन भी खिसकती दिखाई दे रही है।
संभल पर सपा और कांग्रेस के बीच सियासी दरार पड़ती नजर आ रही है तो जेल में सजा काट रहे आजम खां ने इंडिया गठबंधन को कठघरे में खड़ा कर दिया है। रामपुर के सपा जिला अध्यक्ष अजय सागर ने आजम के सियासी संदेश को पत्र के जरिये लोगों के सामने रखा है।
आजम के हवाले से पत्र में इंडिया गठबंधन पर मुस्लिमों की अनदेखी का आरोप लगाया गया है। कहा है कि मुसलमानों पर इंडिया गठबंधन को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी, अन्यथा मुस्लिमों को भविष्य पर विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।