सौंधन। कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर में बुधवार की सुबह करीब चार बजे संभल-गवां मार्ग पर पेपर रद्दी से भरा ट्रक पलट गया। बताया जाता है कि चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। दो बिजली के पोल टूटे, जिससे 200 घरों में अंधेरा छा गया।


मुरादाबाद जिले के निवासी ट्रक चालक संजीव और परिचालक भूपेंद्र आगरा से पेपर रद्दी लादकर काशीपुर जा रहे थे। जैसे ही कैलादेवी थाना क्षेत्र के गांव लधनपुर पहुंचे, अचानक नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रक खंदक में पलट गया। आवाज होने पर ग्रामीण जाग गए और मौके पर पहुंचे। ग्रामीण जोगिंदर ने बताया कि ट्रक पलटने से एक बिजली का पोल भी चपेट में आ गया, जिससे वह टूट गया। बिजली की केबल तार सड़क पर गिर गए। वहीं संभल की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के फंसने के कारण दूसरा बिजली का पोल भी टूटकर गिर गया। इससे बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। संवाद



Source link

अभी अभी की खबरें