उवैस दानिश, सम्भल

सम्भल: संविधान दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी ने सम्भल में कार्यक्रम आयोजित कर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की चारों विधानसभाओं के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

असगर अली अंसारी ने कहा कि भारतीय संविधान 2 साल, 11 महीने और 18 दिन में बनकर तैयार हुआ था। संविधान की महत्ता को ध्यान में रखते हुए पार्टी ने लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस संकल्प के साथ सरकार बनाने का काम करेगी, ताकि संविधान और लोकतंत्र सुरक्षित रह सकें। वहीं, सपा-कांग्रेस गठबंधन में मतभेद और दरार की चर्चाओं पर जिलाध्यक्ष ने साफ तौर पर इनकार किया। उन्होंने कहा कि गठबंधन में कोई गड़बड़ी नहीं है और गठबंधन पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा। कांग्रेस नेता इमरान मसूद के गठबंधन को लेकर दिए गए बयानों पर असगर अली ने पलटवार करते हुए कहा कि इमरान मसूद अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए क्या कह रहे हैं, इससे गठबंधन का कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि गठबंधन को लेकर अखिलेश यादव, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी का रुख स्पष्ट है और गठबंधन सही तरीके से चल रहा है।

Also Read- Supreme Court Hearing Today: दिल्ली दंगों के मामले में उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिकाओं पर आज होगी सुनवाई, CJI की पीठ सुनेगी दलीलें



Source link