महुली। सीडीओ जयकेश त्रिपाठी ने शनिवार को नाथनगर ब्लॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने वीबी जी रामजी योजना की समीक्षा की। मनरेगा सेल के साथ ही एपीओ की सीडीओ ने जमकर क्लास लगाई। लक्ष्य प्राप्ति के लिए लाइफ लाइन देकर जैसे ही सीडीओ जिला मुख्यालय के लिए रवाना हुए, बीडीओ नाथनगर ने ब्लॉक के सभी मनरेगा कर्मियों की तत्काल बैठक बुलाई।


बीडीओ कुलदीप कुमार ने स्पष्ट किया कि नाथनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में 23 नवंबर से पांच हजार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बीडीओ नाथनगर कुलदीप कुमार ने लापरवाही पर एपीओ को फटकार लगाई और सभी तकनीकी सहायकों और मनरेगा कार्यालय के कर्मियों को डिमांड के अनुसार मस्टररोल निकालने का सख्त निर्देश भी दिया। संवादर



Source link