Cold weather increases difficulties for the elderly; do not ignore chest pain.

जिला अस्पताल में मरीज देखते चिकित्सक-संवाद

संवाद न्यूज एजेंसी


संतकबीरनगर। मौसम में ठंडक बढ़ने के साथ ही बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। सुबह-शाम और रात में चल रही सर्द हवाओं के चलते हाथ-पैरों में अकड़न, बदन दर्द, सांस लेने में परेशानी और सीने में जकड़न की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे मरीज उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच रहे हैं।

तापमान में गिरावट का सबसे अधिक असर बुजुर्गों पर पड़ रहा है। ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ने से रक्त संचार प्रभावित हो सकता है। इससे हाथ-पैरों में दर्द और अकड़न के साथ हृदय संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है।

शहर के बंजरिया निवासी हीरालाल ने बताया कि सुबह और शाम ठंड बढ़ने पर उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इसके चलते बार-बार अस्पताल आना पड़ रहा है। वहीं, बड़गो निवासी मनभावती देवी ने बताया कि सर्दी में सीने में जकड़न और खांसी बढ़ गई है। दवा लेने के बाद ही राहत मिलती है।

जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि सीने में दर्द को सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।



Source link