लखनऊ। बकरीद से दो दिन पहले मंगलवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है। शहर की बकरा मंडियों से लेकर मसाला, सेवई और कुर्बानी में प्रयोग होने वाले सामान बेचने वाली दुकानों तक लोगों की भीड़ उमड़ रही है। इसके चलते चौक, नक्खास, अकबरी गेट, अमीनाबाद और खदरा बकरा मंडी इलाके देर रात तक गुलजार रहे।

खदरा बकरा मंडी में करीब 25 किलोमीटर दूर से पहुंचे रामसनेही के बाबरी नस्ल का सफेद और लंबे सींग वाला बकरा लोगों का ध्यान खींच रहां है। बकरे का नाम ‘सार्थक’ बताया गया, जिसकी कीमत 45 हजार रुपये मांगी जा रही थी। वहीं मंडी में 50 हजार रुपये कीमत का ‘शाहरुख’ नाम का बकरा खरीदकर ले जाते चौक के सैफ को सभी एक पल निहार रहे थे। उसे आकर्षक तरीके से सजाया गया था। इस बकरे के साथ लोग फोटो और वीडियो बनाते दिखाई दिए।

मंडी में दूरदराज इलाकों से लोग बोलेरो पिकअप और अन्य वाहनों से बड़ी संख्या में बकरे लेकर पहुंचे हैं। व्यापारियों को उम्मीद है कि बकरीद में अब सिर्फ एक दिन बाकी होने के कारण उन्हें अच्छे दाम मिलेंगे। शाम होते ही मंडियों में खरीदारों की भीड़ और मोलभाव का दौर तेज हो गया।

चौक इलाके की कंघी वाली गली के पास कुर्बानी में इस्तेमाल होने वाले चाकू, छुरी, चापड़ और मुगदर की कई दुकानें भी सज गई हैं। दुकानदारों के अनुसार चापड़ 500 रुपये तक और छुरी 100 से 200 रुपये में बिक रही है। धार तेज कराने वालों के यहां भी लोगों की भीड़ लगी रही।

सेवई, गरम मसाले और सूखे मेवों की दुकानों पर मुस्लिम महिलाएं और पुरुष खरीदारी करते नजर आए। अमीनाबाद और चौक के बाजारों में कुर्ता-पजामा, पठानी सूट, टोपी और इत्र की दुकानों पर भी अच्छी खासी भीड़ रही। बाजारों में देर रात तक चहल-पहल बनी रही।

बकरीद से दो दिन पहले मंगलवार को बाजारों में जबरदस्त रौनक दिखाई दे रही है।

Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *