Bike stolen from outside a dhaba near a liquor shop



बिचपुरी। थाना किरावली क्षेत्र के गांव गोपऊ निवासी सनी कुमार अपने जीजा भारत सिंह की बाइक लेकर बिचपुरी ठेके के पास स्थित राजपूत ढाबा पर खाना खाने गए थे। उन्होंने बाइक ढाबे के बाहर खड़ी कर दी। आरोप है कि खाना खाने के बाद बाहर लौटने पर बाइक मौके से गायब मिली। पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग सका। चौकी इंचार्ज ने बताया कि तहरीर के आधार पर रविवार को प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस बाइक की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *