आगरा। मुख्यमंत्री जी…मुझे मेरी बहू से बचा लो। हाथ में पोस्टर लेकर एक वृद्ध महिला शुक्रवार को डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंची। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार भी लगाई।
खबर वहीं जो सत्य हो©
आगरा। मुख्यमंत्री जी…मुझे मेरी बहू से बचा लो। हाथ में पोस्टर लेकर एक वृद्ध महिला शुक्रवार को डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंची। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की गुहार भी लगाई।
हरीपर्वत के नगला शोला निवासी बेबी ने बताया कि वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती हैं। पति ने दिवंगत होने से पहले ही मकान बहू के नाम कर दिया था। बहू पूनम ने मकान का ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। 26 मई को पिटाई कर उन्हें घर से निकाल दिया गया। मामले में हरीपर्वत थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
बृहस्पतिवार को जब वह मकान देखने गईं तो वहां बहू पूनम और उसकी परिचित चार महिलाएं व पुरुष बैठे थे। उन्हें धमकी मिल रही है कि उनके दामाद को झूठे मामले में फंसा देगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज है।