अलीगढ़ डीएम ने तीन दिन के लिए जनपद के सभी बोर्ड के सभी स्कूल बंद कर दिए हैं। साथ ही सभी संबंधित अधिकारी और स्कूल प्रबंधकों को आदेश का कड़ाई से पालन करने की कही है। 

डीएम अविनाश कुमार ने आदेश जारी किया है कि वर्तमान में अलीगढ़ जनपद में अत्याधिक गर्मी एवं हीटवेव (लू ) की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के हित में जनपद अलीगढ़ के समस्त विद्यालयों में कक्षा एक से कक्षा 12 तक में 23 जून व 25 जून दो कार्यदिवस का अवकाश घोषित किया जाता है।

उन्होंने कहा है कि यह आदेश जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त एवं वित्तविहीन मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के विद्यालयों पर लागू होगा। इस अवधि में शिक्षण कार्य पूर्णत: बंद रहेंगे। समस्त संबंधित अधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधक उक्त आदेश का कड़ाई सेअनुपालन करना सुनिश्चित करें।

तीन दिन स्कूल में छुट्टी

डीएम के आदेश के अनुसार 23 मई और 25 मई को अवकाश रहेगा। 24 मई का रविवार है, इस तरह से स्कूलों में 3 दिन अवकाश रहेगा।

डीएम का आदेशडीएम के आदेश में मानवीय भूल पैदा कर रही संशय

डीएम के जारी आदेश की तीसरी लाइन में लिखा है कि 23 मई और 25 जून को अवकाश रहेगा। लगता है मानवीय भूल से 5 की जगह महीने में 6 लिख गया है और आगे जबकि कोष्ठक में दो कार्यदिवस भी लिख दिया है। कई लोग तो इसे 23 मई और 25 जून का अवकाश समझ रहे हैं तो कई 23 मई से 25 जून तक का अवकाश समझ रहे हैं। यह मानवीय भूल संशय पैदा कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *