{“_id”:”6898e73574117b95fd0f0a70″,”slug”:”seeing-the-light-in-the-sky-the-villagers-pelted-stones-and-fired-agra-news-c-163-1-eta1003-137472-2025-08-11″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Agra News: आसमान में रोशनी देख ग्रामीणाें ने किया पथराव, फायर झोंके”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:08 AM IST

जैथरा (एटा)। आसमान में रोशनी देख कसौलिया गांव में शनिवार की रात को भगदड़ मच गई। ड्रोन समझ गांव के लोगों ने रोशनी पर फायर झोंके और पथराव किया। ड्रोन की अफवाह पर रातभर ग्रामीण जागते रहे। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
कस्बे के नजदीक एटा रोड पर स्थित कसौलिया गांव में शनिवार की रात करीब 9 बजे आसमान में रोशनी देखे जाने पर ड्रोन की अफवाह फैल गई। शोर-शराबा सुन ग्रामीण छतों पर आए। बाद में ग्रामीणों की भीड़ हाथों में लाठी-डंडे और असलहे लेकर खुले में आ गई। कुछ के कहने पर रोशनी की दिशा में फायर और पथराव किया गया। जानकारी पर पुलिस भी पहुंच गई।
पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं मानें। ड्रोन से भयभीत ग्रामीण रातभर जागते रहे। थाना प्रभारी रितेश ठाकुर ने बताया कि गांव में दो ड्रोन देखे जाने की अफवाह पर पुलिस गई थी। ग्रामीणों को समझाया गया कि ड्रोन जैसा कुछ मामला नहीं है।

