इटावा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं आवास गणना की स्व-गणना प्रक्रिया सात मई गुरुवार से प्रारंभ होगी। प्रशासन ने इसके सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। वेबसाइट पर जाकर खुद ही गणना की जा सकती है।

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों को ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार और आवास संबंधी विवरण भरने की सुविधा दी गई है। जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क और कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है।

नागरिक निर्धारित पोर्टल se.census.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए मोबाइल नंबर का उपयोग करना होगा। ओटीपी के जरिए लॉगिन करके अपनी जानकारी भरी जा सकती है। (संवाद)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *