Anurag wins the voter awareness quiz; Vanshika emerges victorious in the essay competition.

शाहजहांपुर में राजकीय इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता में शामिल छात्र-छात्राएं। संवाद

शाहजहांपुर। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सोमवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय निबंध एवं क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में अनुराग सिंह ने प्रथम और निबंध प्रतियोगिता में वंशिका राठौर ने पहला स्थान हासिल किया।


दोनों विधाओं में प्रथम 10 स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया गया। क्विज प्रतियोगिता में सोनम शर्मा ने द्वितीय, आयुष ने तृतीय और भूमि सिंह ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इनके अलावा कहकशां, इल्मा इकराम अंसारी, मुन्तहा खां, विध्यांशु, खुशी चित्रांशी और अनन्या तिवारी ने भी स्थान बनाया।

निबंध प्रतियोगिता में दृष्टि पाल दूसरे, पंखुरी शुक्ला तीसरे, अस्मिता सिंह चौथे और अतुल कुमार पांचवें स्थान पर रहे। इसके अलावा शिवानी देवी, गुलफ्शा नूरी, आयुष राजपूत, श्वेता देवी और नैतिक राजवंशी ने भी स्थान हासिल किया।

डीआईओएस व अभियान के नोडल अधिकारी हरिवंश कुमार की देखरेख में प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने प्रतियोगिता कराई। प्रेमशंकर सक्सेना और सुरेंद्र पाल का सहयोग रहा।



Source link