सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की नाबालिग पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करने और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने किशोरी के वापस न आने पर वीडियो वायरल कर दिए। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी बादल खां को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर उसके साथ कई बार अश्लील हरकतें करता था और वीडियो बना लेता था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। परेशान होकर किशोरी अपनी मां के पास चली गई। आरोपी ने फोन कर उसे वापस बुलाने का प्रयास किया, लेकिन उसके नहीं लौटने पर वीडियो वायरल कर दिए।
सीओ सदर शुभम वर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
