संवाद न्यूज एजेंसी


शामली। गन्ने का बकाया भुगतान न मिलने से नाराज किसानों का आंदोलन शनिवार को भी जारी रहा। किसानों ने चीनी मिलों से जल्द बकाया धनराशि दिलाने की मांग की।

किसानों ने कहा कि लंबे समय से भुगतान अटका है। इससे उन्हें आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उनके मुताबिक, गन्ने की फसल तैयार करने और अगली फसल की बोआई तक लगातार खर्च होता है। भुगतान न मिलने से खेती का काम प्रभावित हो रहा है। परिवार की जरूरतें पूरी करने में भी दिक्कतें आ रही हैं। किसानों ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होता, धरना जारी रहेगा। धरने में परमवीर शास्त्री, रामबीर, बाबूराम और मोनू खां सहित कई किसान मौजूद रहे।



Source link

अभी अभी की खबरें